5
(1)

नवगछिया के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा अंततः घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दिए गए आवेदन के अनुसार विवाहिता की शादी 11 दिसंबर 2023 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में संपन्न हुई थी। विवाह के शुरुआती कुछ महीनों तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये नकद तथा एक चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

महिला ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि 7 अप्रैल 2024 को उसके देवर ने शराब के नशे में उसके साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि इस घटना की शिकायत उसने अपने पति से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा भी दहेज की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता रहा।

आवेदन में यह भी बताया गया है कि 23 जुलाई 2025 को पंचायत के माध्यम से पारिवारिक विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, किंतु स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि बाद में उसके साथ पुनः मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।

महिला थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: