0
(0)

नवगछिया पुलिस ने 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगाम निवासी ज्योतिष कुमार और खोपरिया निवासी मयंक कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि 7 मार्च को नवगछिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नवगछिया जीरोमाइल के पास ब्राउन शुगर की खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवगछिया जीरोमाइल के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान ज्योतिष कुमार और मयंक कुमार के पास से कुल 154 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग सात लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्मैक जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में नवगछिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: