5
(1)

नवगछिया । नवगछिया में श्री श्याम भक्त मंडल न्यास द्वारा आयोजित 36वां श्री श्याम महोत्सव भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के समापन के अवसर पर मारवाड़ी विवाह भवन में भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें लगभग दो हजार महिलाएं और पुरुष शामिल होकर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और प्रसाद ग्रहण किया।

इस भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ बाबा की जय-जयकार की। आयोजन को सफल बनाने में महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इसमें पूजा रूगटाँ, रिम्पा केडिया, स्वेता बुबना, बबिता केडिया, वर्षा डिबरेवाल, प्रीती चिरानियाँ, प्रियंका केडिया, बिणा सर्राफ, कंचन खेमका, निशा चौधरी, पूजा चौधरी, सीमा चौधरी, बिणा चौधरी, मोना हिसारिया, सरिता यादुका, सोनम चिरानिया, रिया रियानिया, शशी चिरानिया, नितु चिरानियाँ, रीता चिरानियाँ, रानी रूंगटाँ, अंजु रूगटाँ, रानी सरार्फ, रितिका चिरानियाँ, रीतु यादुका, संध्या चिरानियाँ, ममता भरतिया, सुमन सर्राफ, सरिता सराफ, स्वरूपा केजरीवाल, सरिता तिवारी, निलम केडिया, कविता अग्रवाल, उषा यादुका, सोनी चौधरी, सुचित्रा अग्रवाल, रिंकी शर्मा, ज्योति चिरानियाँ, निलम केडिया, सरिता यादुका आदि महिला सदस्य सक्रिय रूप से लगी हुई थीं।

कार्यक्रम के संचालन में पुरुष और वरिष्ठ सदस्यों ने भी अहम भूमिका निभाई। अध्यक्ष सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादुका, कमल कुमार टिबरेवाल, रूपेश कुमार रूंगटा, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपसचिव अमित कुमार चिरानियाँ, कोषाध्यक्ष प्रदीप डोकानिया, उपकोषाध्यक्ष सौरभ नारनोली, केशव सरार्फ, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, संस्थापक सदस्य शम्भू रूंगटा, सन्तोष यादुका, शिव कुमार डोकानियां, मनोज कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, रवि सर्राफ एवं कार्यकारिणी सदस्य महेश चिरानियाँ, मनोज सर्राफ, गोविंद केडिया, विनय केजरीवाल, दिनेश केडिया, पंकज सर्राफ, संदीप चिरानियाँ, वरुण केजरीवाल, मानस चिरानियाँ, कानू चिरानियाँ आदि ने आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थापन और श्रद्धालुओं के स्वागत में अहम योगदान दिया।

भंडारे के दौरान सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की भव्यता, अनुशासन और सामूहिक प्रयास की सराहना की।

श्री श्याम भक्त मंडल न्यास के इस महोत्सव का उद्देश्य न केवल भक्ति और श्रद्धा का संचार करना है, बल्कि समुदाय में एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना भी है। आयोजन के सफल समापन पर समिति ने सभी सक्रिय सदस्यों, ग्रामीणों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: