


बाइक छोड़कर जान बचाया युवक नें, ट्रेन के जोरदार टक्कर बाइक पूरी तरह क्षत विक्षत
नवगछिया के मालगोदाम के पास बाइक ट्रेन की टक्कर के कारण उदयपुर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन हादसा होने से बच गयी. इस संबंध में आरपीएफ इंसपेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि धोबिनिया निवासी श्यामल किशोर मालगोदाम के समीप से बाइक से रेल पटरी पार कर कचहरी जा रहे थे. तभी ट्रेन आ गयी. श्यामल किशोर बाइक को पटरी पर ही छोड़ कर जान बचा कर भाग गये. ट्रेन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पूरी तरह क्षत विक्षत हो गयी. ट्रेन के ड्राइवर ने तत्काल ट्रेन रोक दी. ट्रेन दो मिनट से अधिक समय तक वहां रुकी रही. ट्रेन के ड्राइवर से अन्य ने नीचे उतर कर पटरी का मुआयना किया. रेल पटरी क्लीयर पाने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई. यह घटना दिन चार बजकर दो मिनट की है.












