



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में आयोजित कोरोना वेक्सिनेशन शिविर में सोमवार को कुल तीन सौ लोगो का टीकाकरण किया गया। सोमवार को टीकाकरण को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया के अलावा ढोलबज्जा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, साहू परबत्ता, एचएससी यमुनिया, एचएससी जगतपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरूण कुमार ने कहा कि सोमवार को कुल तीन सौ लोगो को वैक्सीन का टीका लगाया गया। सोमवार को हुए वेक्सिनेश में सबो ने को प्रथम डोज लिया है।
















