


नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रीपुर निवासी माया देवी (45), पति सुखो सिंह, मारपीट की घटना में घायल हो गईं। उनका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज रेफर कर दिया।
इसी घटना में श्रीपुर की ही गुंजन देवी, पति प्रवीण सिंह, भी मारपीट में घायल हो गईं। उनका भी इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया।
वहीं तेतरी निवासी झांसी देवी, पति भवानंद साह, मारपीट की घटना में घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
इसके अलावा नवगछिया निवासी ज्योति कुमारी, पति सुभाष गुप्ता, भी मारपीट की घटना में घायल हुईं। उनका भी इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।
एक अन्य मामले में नवादा निवासी फंटूश कुमार यादव, पिता मुनिलाल यादव, मारपीट में घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।














