0
(0)

नवगछिया :
पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बुधवार रात पुलिस लाइन, नवगछिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण, कांडों के निष्पादन, मध्य निषेध (शराबबंदी) कानून के अनुपालन तथा वारंट एवं इश्तिहार के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर मामलों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

एसपी ने वारंट एवं कुर्की-जब्ती के मामलों में विशेष अभियान चलाकर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित छापेमारी एवं निगरानी बढ़ाने को कहा।

बैठक में आगामी त्योहारों—होली, रामनवमी एवं महाशिवरात्रि—को लेकर विशेष चर्चा की गई। एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाने एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

इसके अतिरिक्त रात्रि गश्ती, वाहन जांच अभियान एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे, इसके लिए पुलिस को सतर्क एवं सक्रिय रहना आवश्यक है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: