0
(0)

नवगछिया में एक महिला के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी टैक्स इनवॉइस के आधार पर रिटर्न फाइल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के नगरपाड़ा निवासी खुशबू कुमारी (36), पति रणवीर रंजीत कुमार साह ने साइबर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका शॉपिंग इंटरप्राइजेज नाम से एनएच-31, नगरपाड़ा स्थित एक प्रतिष्ठान संचालित होता है। उनका जीएसटी नंबर 10DUPPK3892N1Z6 है।

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2025 में उनके जीएसटी नंबर का दुरुपयोग करते हुए करीब 70 हजार रुपये का टैक्स इनवॉइस किसी अन्य व्यक्ति के नाम से रिटर्न में फाइल कर दिया गया। यह रिटर्न पश्चिम बंगाल के निवासी स्वीट मंडल (Sweet Mondal) के नाम से दाखिल किया गया बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी उन्हें उस समय हुई जब वे अपना जीएसटी रिटर्न फाइल करने के लिए गईं। तब उन्हें पता चला कि उनके जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर पहले ही फर्जी रिटर्न दाखिल किया जा चुका है। इस कारण उनके व्यवसाय में त्रुटि और परेशानी उत्पन्न हो गई।

इसके बाद खुशबू कुमारी ने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में नवगछिया साइबर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: