



भागलपुर के नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष विपीन मंडल का शनिवार को नवगछिया बाजार स्थित मनसा सदन में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

अभिनंदन कार्यक्रम से पूर्व बिहुला विषहरी मंदिर में पंडित अजित पांडेय एवं मंदिर सेवक विमल किशोर पोद्दार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जिला परिषद अध्यक्ष विपीन मंडल को विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। इसके बाद मनसा सदन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में समाजसेवी मुकेश राणा, नरेश प्रसाद साह, हितेषचंद्र प्रीतम चौधरी, रंजीत झा, कन्हैया केडिया, विक्की केडिया, रौशन सर्राफ, प्रिंस गुप्ता, प्रह्लाद यादव, नितीन कुमार, सौरभ पोद्दार, अनिल गुप्ता, कन्हैया कुमार, के. डी. कुमार, शैलेन्द्र भारती, ओम कुमार विश्वास, वैभव रमन यादव, मिथिलेश कुमार, अवधेश शर्मा, राकेश झा, सलिल कसेरा, अजय जायसवाल, मनीष भगत, तारकेश्वर गुप्ता, राजू गुप्ता, पृथ्वी महतो, विजय विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष विपीन मंडल ने कहा कि सभी जिला परिषद सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका हरसंभव प्रयास रहेगा कि सभी को साथ लेकर भागलपुर जिला परिषद क्षेत्र में चौमुखी विकास किया जाए और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
समाजसेवी मुकेश राणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि विपीन मंडल मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनके जिला परिषद अध्यक्ष बनने से नवगछिया के युवाओं एवं किसानों में खुशी का माहौल है। वहीं रंजीत झा ने कहा कि विपीन मंडल के अध्यक्ष बनने से नवगछिया के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।















