0
(0)

नवगछिया ।
प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया के प्रांगण में रविवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया से जुड़े लगभग सभी विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 तक के हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण एवं उर्दू विषय के शिक्षकों ने भाग लिया।

शिक्षकों द्वारा बहुत कम लागत में तैयार किए गए आकर्षक और उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) को व्याख्या के साथ प्रदर्शित किया गया। इन टीएलएम के माध्यम से बच्चों को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से विषयवस्तु समझाने की विधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों ने सराहा।

निपुण टीएलएम मेला का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किया गया। निर्णायक मंडल में वरीय शिक्षक बलराम रजक, शंभू साह, ललन कुमार तथा जिला टीम से कविता कुमारी शामिल रहीं। निर्णायक मंडल ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ मिलकर सभी प्रतिभागियों के टीएलएम का बारीकी से अवलोकन किया और उनके शैक्षणिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने-अपने टीएलएम की उपयोगिता, उद्देश्य और बच्चों के सीखने पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी। मेले में शिक्षकों के बीच काफी उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विषय ज्ञान के प्रति अधिक से अधिक रुचि उत्पन्न करना तथा शिक्षण प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज दास, अंचलाधिकारी संतोष सुमन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राघव कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी नवगछिया के एकाउंटेंट बिक्रम कुमार, शिक्षक राहुल रंजन सहित अन्य कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: