0
(0)

नवगछिया। शनिवार को नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की चंपा कुमारी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं शिवमाला के साथ ‘ऊँकार’ मंत्र के जाप से की गई।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंपा कुमारी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि हमारी सनातन चेतना, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक एकता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आस्था के महत्व से अवगत कराया जाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: