



नवगछियावासियों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। अब शहर में त्वचा, बाल और नाखून संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा उपलब्ध हो गई है। जे.एन. डर्मा एंड पॉलीक्लिनिक की ओर से अनुभवी चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार (एमबीबीएस, एमडी – डर्मेटोलॉजी) द्वारा परामर्श दिया जाएगा।

डॉ. राहुल कुमार प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मरीजों को देखेंगे। क्लिनिक का पता है – प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, आर.पी.एफ. बैरक के पास, प्लेटफॉर्म नंबर-2, नयाटोला, स्टेशन रोड, नवगछिया – 853204। संपर्क के लिए 7004186292, 9798512187, 7050350605 एवं 8797612946 नंबर जारी किए गए हैं।

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विनोद मंडल, मुकेश राणा, रमेश शर्मा तथा जे.एन. डर्मा के डायरेक्टर रोहित राज की उपस्थिति रही। साथ ही बी.पी. इंस्टीट्यूट फॉर पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं – पुष्पम, युक्ता, रिया, शाची, अनुप्रिया, ज्योति, कामरान, फैसल, इंद्रजीत, रंजीत, सैफ, धीरज और प्रणव – द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया।
शिविर के दौरान कुल 75 मरीजों की सफलतापूर्वक जांच एवं उपचार किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सके।
















