0
(0)

नवगछिया थाना पुलिस की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना पुलिस टोल प्लाजा के समीप नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 150 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से कार चालक को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान छोटेलाल अंसारी के रूप में हुई है, जो झारखंड प्रदेश के दुमका जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो मुहानी गांव का निवासी बताया गया है।

इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है तथा आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: