


नवगछिया : बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसाई संध के संरक्षक , वाणिज्य परिषद नवगछिया के संस्थापक अध्यक्ष बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स पटना ट्रेड समिति के चेयरमैन रह चुके स्वर्गीय रामावतार प्रसाद सर्राफ की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके परिवार वालों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
जन्म भूमि नवगछिया के उत्थान वह सर्वांगीण विकास के लिए समाज और सामाजिक संस्थाओं के द्वारा पीड़ितों की सेवा के लिए नवगछिया की सार्वजनिक शिक्षण संस्थाओं के निर्माण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका सदियों तक यादगार बनी रहेगी ।
उनके परिवार वालों ने बताया कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद इनके नाम से दान पुण्य का कार्य किया जाएगा एवं इनका आशीर्वाद परिवार एवं समस्त समाज पर सदैव बना रहे इसके लिए हमेशा सामाजिक कार्य उनके नाम पर आयोजित किये जाते रहेंगें ।















