5
(1)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ा गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में एक मां-बेटी घायल हो गईं।

घायलों की पहचान निभा कुमारी, पिता अनिल शर्मा, और उनकी मां तिलो देवी, पति अनिल शर्मा के रूप में हुई है।

परिजनों द्वारा दोनों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना के संबंध में पीड़ित मां-बेटी ने बताया कि किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पड़ोसियों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: