



नवगछिया। शनिवार की संध्या नवगछिया के दुर्गा स्थान के पास ठेला लगाकर अंगूठी मठिया माला बेच रहे एक युवक पर चार नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। नशेड़ियों ने पहले युवक से मठिया और अंगूठी की मांग की, लेकिन युवक द्वारा मना करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नवगछिया पुलिस की गश्ती टीम पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। घायल युवक ने बताया कि वह रोजाना की तरह ठेला लगाकर अपना रोजगार चला रहा था, तभी चार नशेड़ी युवक वहां पहुंचे और जबरन सामान मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने लात-घूंसों और डंडों से हमला

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा स्थान के पास नशेड़ियों का जमावड़ा आम बात हो गई है, जिससे आम लोगों को हमेशा डर बना रहता है।













