0
(0)

नवगछिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने की।

शिविर का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में, प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़, समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, अभय प्रकाश मुनका और नरेश कुमार केडिया की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच संचालन प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया ने किया।

एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्था और युवाओं की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए इसे “मानवता की सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण” बताया। उन्होंने कहा कि सेवा का यह भाव ही समाज को जोड़ने का कार्य करता है और मंच का यह प्रयास मानवता की सच्ची मिसाल है।

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब 8 वर्षीय बालक, जिसका पैर सीमेंट का पिलर गिरने से कट गया था, को कृत्रिम पैर लगाया गया। जैसे ही बच्चा नए पैर के सहारे चलने लगा, उपस्थित सभी की आंखें नम हो गईं। बच्चे और उसकी मां की आंखों में खुशी और आशा की चमक देख वातावरण भावुक हो उठा।

प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़ ने कहा कि यह सेवा शिविर मंच की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का जीवंत प्रमाण है। उनका संकल्प है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अकेला महसूस न करे। युवाओं की भागीदारी ही मारवाड़ी युवा मंच की असली ताकत है।

समाजसेवी पवन सर्राफ ने कहा कि यह शिविर केवल कृत्रिम अंग ही नहीं, बल्कि जीवन में नया आत्मविश्वास प्रदान कर रहा है। समाजसेवी अजय रूंगटा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंच का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को भी सेवाभाव की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

मंच संरक्षक अभय प्रकाश मुनका ने मंच को सेवा की परंपरा का संवाहक बताया, वहीं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने मंच की गतिविधियों और सेवा कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का धन्यवाद शाखा सचिव दीपक मवंड़िया ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सौरभ नारनौली, ओम प्रकाश यादुका, आयुष खेमका, कोषाध्यक्ष आदित्य सर्राफ, वरिष्ठ सदस्य सह पूर्व अध्यक्ष रवि सर्राफ, रमेश चौधरी, विकास चिरानिया, संदीप सर्राफ, मनोज चौधरी, कमल टिबरेवाल, मानस चिरानिया, पीयूष खेमका, नीरज चिरानिया तथा जागृति शाखा से कंचन खेमका, ऋतु चिरानिया, पूजा रूंगटा, सपना शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: