5
(2)

02 किलो ब्राउन सुगर/स्मैक के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार

कुल- 2098.41 ग्राम ब्राउन सुगर (कीमत करीब 03-3.5 करोड़) रुपये

नवगछिया पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवध असाम एक्सप्रेस ट्रेन से दो संदिग्ध महिला उतरी है, जो महिंद्रा एक्सयूवी 300 चार पहिया वाहन से नवगछिया की ओर जा रही है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए बिहपुर थाना टीम द्वारा बिहपुर पावर सब स्टेशन के सामने वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बिहपुर की ओर आती हुई गाड़ी एक्सयूवी रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 10 एसी 9025 को रूकने का इशारा करने पर वाहन चालक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे साथ के बल के सहयोग से पकड़कर उक्त वाहन एवं वाहन में सवार दोनो महिला की विधिवत तलाशी के क्रम में मणिपुर निवासी मंगला गुरंग उर्फ मंगला राय के बदन से काला रंग के प्लास्टिक में पैक किया हुआ कुल 02 पैकेट में कुल- 1056.64 ग्राम एवं संजना थापा के पास से 1047.77 ग्राम कुल मात्रा- 2098.41 ग्राम (कीमत करीब 03-3.5 करोड़) भूरे रंग का ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। साथ ही उक्त दोनो महिला एवं वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद ब्राउन सुगर के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि ब्राउन सुगर डिलीवरी करने के एवज में इन दोनो को .

मोटी रकम दी जाती है तथा ये लोग मणिपुर से ब्राउन सुगर लेकर गिरफ्तार अभियूक्त खगरिया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर निवासी गौतम राय पिता घुटन मंडल एवं फरार अभियुक्त नवगछिया के मांगन कुमार को पहुँचाने के लिए आयी थी। उसके पास से तीन मोबाइल भी जप्त किया गया है। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 205/25, धारा- 8 (सी) / 21 (सी)/25/29, एनडीपीएस एक्ट के तहत 05 नामजद एवं अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कांड में संलिप्त अन्य तस्करों के विरूद्ध अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। छापेमारी टीम में बिहपुर थानाध्यक्ष पुनि संतोष कुमार शर्मा, परिपुअनि रिया कुमारी, सअनि अशोक कुमार, सअनि सुजेंद्र विश्वास, सअनि विद्यानंद तिवारी, मसि/512 सोनम कुमारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: