3.5
(2)

नवगछिया : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं के 22 अगस्त को नवगछिया आगमन को लेकर जोरदार तैयारी की गई है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साबित होगी।

उन्होंने बताया कि महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार और होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है, जिसके कारण पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के वोट अधिकार पर चोट किया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। नीतीश-भाजपा सरकार और चुनाव आयोग का असली चेहरा उजागर हो चुका है। अब जनता इसे बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जनता नीतीश-भाजपा सरकार को हटाने के लिए आतुर है और तेजस्वी यादव आज जन विश्वास के प्रतीक बन चुके हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान की अध्यक्षता में जिला स्तर पर सभी प्रखंड अध्यक्षों, प्रकोष्ठ अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर पार्टी महासचिव शैलेश कुमार, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज मंडल, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, मेंही दास, लड्डू दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहिद्दीन, गौरी शंकर यादव, धर्मेंद्र कुमार, कपिलदेव मंडल सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: