5
(1)

नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार के विधि प्रकोष्ठ के प्रांत सह प्रमुख शारदाकांत ने संगठन की स्थापना की परिस्थितियों, अब तक के कार्यों और आने वाले दिनों की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल भारती के प्रशासक डीपी सिंह ने की। धर्माचार्य श्रीराम पाठक, शिक्षक कन्हैया और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में विस्तार से बताया कि किस प्रकार विश्व हिंदू परिषद और इसकी युवा इकाई बजरंग दल विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और राष्ट्र की सेवा में निस्वार्थ भाव से लगी रहती है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या जैसे मुद्दों पर केवल आवाज ही नहीं उठाता, बल्कि इन्हें रोकने के लिए भी सदैव सक्रिय रहता है।

राष्ट्रीय सेविका समिति एवं गंगा समग्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वेता सिंह ने अपने संबोधन में नारी शक्ति से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर परिस्थिति में निडर होकर धर्म कार्यों में आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम का मंच संचालन शरद कुमार ने किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नितिन कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक प्रह्लाद कुमार, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रिंस गुप्ता, विनोद केजरीवाल, मिथलेश, कौशल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: