



नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दयालपुर गांव के निवासी नवीन कुमार ने स्थानीय मुखिया बंटी सिंह पर अमानवीय और गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
नवीन कुमार का कहना है कि तीन दिन पहले अजय सिंह के घर हुई चोरी की घटना में उसे जबरन आरोपी बनाया गया। जबकि सीसीटीवी फुटेज में असली आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद मुखिया बंटी सिंह ने उसे पकड़कर चोरी कबूल करने का दबाव बनाया।

आरोप है कि इसी दौरान मुखिया ने सिरिंज में पेट्रोल भरकर नवीन के प्राइवेट अंग में डाल दिया और लगातार दो दिन तक अपने घर में कैद रखकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने नवीन को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल भागलपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।













