4.5
(2)

नवगछिया। पूर्वी केबिन रेलवे फाटक के पास 52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा रेलवे ओवरब्रिज अब अपने अंतिम चरण में है। पुल निर्माण निगम और रेल प्रशासन ने इसे 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए दिन-रात काम जारी है।

संवेदक प्रबंधक के अनुसार, सड़क निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, केवल कुछ दूरी पर कार्य शेष है, जिसे एक-दो दिन में समाप्त कर दिया जाएगा। यह ओवरब्रिज 810 मीटर लंबा है, जिसमें रेलवे की ओर से 75 मीटर का पुल भी शामिल है। परियोजना के अंतर्गत पेंटिंग और अन्य अंतिम कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि काम की रफ्तार को देखते हुए उद्घाटन निर्धारित तिथि पर ही हो जाएगा।

पिछले सप्ताह भागलपुर जिलाधिकारी ने पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया था।

इसके अलावा, नवगछिया में इनडोर स्टेडियम के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। लगभग दो एकड़ भूमि पर 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन 15 सितंबर को किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: