



नवगछिया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए नवगछिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल की तर्ज पर अब नवगछिया में भी क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने जा रहा है “Naugachia Premier League (NPL)”। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के छिपे हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है।
इस लीग के संचालन के लिए एक टीम गठित की गई है, जिसमें राजेश कुमार झा को सचिव, शैलेश कुमार को अध्यक्ष, निखिल रंजन को संचालक तथा संतोष बब्बू को प्रभारी बनाया गया है।

Naugachia Premier League में कुल छह टीमें शामिल की गई हैं, जिनके नाम और कप्तान इस प्रकार हैं –
- Naugachia Titans – अमन कुमार
- Naugachia Panthers – अमित मंडल
- Naugachia Royal – नवीन सिंह
- Naugachia Striker – साजिद खान
- Naugachia Warriors – देवकांत पांडे
- Naugachia Thunder – अनुराग बसु

आयोजकों ने बताया कि यह लीग नवगछिया के युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने का काम करेगी।
इसके अलावा, जो इच्छुक व्यक्ति टीम ओनर बनना चाहते हैं, उनके लिए भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म एक्टिव किया गया है।
रजिस्ट्रेशन लिंक: https://nclbgp.fun/
इस आयोजन को लेकर नवगछिया के खेलप्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन करें।
















