



नवगछिया थाना क्षेत्र में एक गंभीर अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटे में दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है। दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 को नवगछिया थाना को सूचना मिली कि मुमताल मुहल्ला की दो नाबालिग बच्चियां बीते संध्या 07:00 बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इस घटना के आधार पर नवगछिया थाना में कांड संख्या 365/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। उक्त टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटे में दोनों अपहृता बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया। साथ ही अपहरण में संलिप्त दो व्यक्तियों दीपक कुमार और अमृत कुमार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है: दीपक कुमार, पता पोस्ट ऑफिस-नथुनी मांझी, सादा-विशुनदंतपुर, थाना-कांटी, जिला-मुजफ्फरपुर और अमृत कुमार, पता पोस्ट ऑफिस-दिनेश मांझी, सादा-मरबन, थाना-करजा, जिला-मुजफ्फरपुर।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
















