5
(2)

भागलपुर। 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आज, 7 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित नवगछिया कचहरी मैदान में गोपालपुर से वीआईपी के प्रत्याशी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव के समर्थन में महागठबंधन की जनसभा आयोजित की जा रही हैं ।
इस जनसभा में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, आई.पी. गुप्ता शामिल होने या रहे हैं । कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी जोरों पर है। मंच सजावट से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। क्षेत्र के लोगों में महागठबंधन के इस शक्ति प्रदर्शन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जनसभा में नेताओं के भाषणों के माध्यम से बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की झलक देखने को मिल सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: