5
(3)

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर नवगछिया पुलिस ने रविवार को अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1032.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही शराब से लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-31 स्थित शांति बजाज शोरूम के समीप सर्विस रोड पर एक संदिग्ध ट्रक (पंजीकरण संख्या BR 10 GA 3253) खड़ा है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक के डाले में छिपाकर रखे गए 788 बोतल एवं 1152 फूटी पैक विदेशी वाइन, कुल 1032.36 लीटर शराब बरामद की गई।

इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 147/25, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात चालक, वाहन मालिक एवं अन्य शराब माफियाओं के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नवगछिया पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई शराब माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: