0
(0)

आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने से लेकर स्मार्ट सुविधाओं तक का रोडमैप तैयार

नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में पेश किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी ने की और बजट का औपचारिक प्रस्तुतीकरण भी उनके द्वारा ही किया गया। विस्तृत चर्चा के बाद बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

प्रस्तुत बजट के अनुसार नगर परिषद के पास 33 करोड़ 82 लाख रुपये की प्रारंभिक शेष राशि है। आगामी वित्तीय वर्ष में 92 करोड़ 16 लाख रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है। इस प्रकार कुल अनुमानित प्राप्ति 125 करोड़ 99 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं विभिन्न मदों में 73 करोड़ 12 लाख रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है, जिसके बाद 52 करोड़ 86 लाख रुपये शेष रहने का अनुमान है।

बजट में शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस किया गया है। प्रमुख योजनाओं में भूमि क्रय, मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण, सामुदायिक भवन, रैन बसेरा, शवदाह गृह, बहुमंजिला आवास, वेंडर जोन, पुस्तकालय, सड़क एवं नाला निर्माण, जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, पब्लिक लाइट, पार्किंग सुविधा, सफाई उपकरण की खरीद, डिजिटल सॉफ्टवेयर, सीसीटीवी कैमरा स्थापना, सौंदर्यीकरण कार्य, पाथ-वे निर्माण, इंडोर स्टेडियम, पार्क एवं ओपन जिम, डस्टबिन, वाटर एटीएम, स्वास्थ्य परामर्श केंद्र तथा जूट बैग एटीएम जैसी योजनाएं शामिल हैं।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, उप मुख्य पार्षद रश्मि रथी देवी, तदर्थ समिति सदस्य प्रेम सागर उर्फ बब्लू यादव सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। इनमें रंजीत भगत उर्फ मुन्ना भगत, नागेश्वर सिंह, खुशबू कुमारी, रेणु देवी, सुमित्रा देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

इसके अलावा म्युनिसिपल अकाउंटेंट विनय कुमार, प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता, लिपिक प्रितम कुमार, नगर प्रबंधक बिनय कुमार, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल शैनी, नीरज कुमार एवं प्रभाकर कुमार भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने बजट को नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सर्वसम्मति से पारित किया। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रस्तावित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं मिल सकेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: