


नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रविवार को बाइक और ऑटो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल परबत्ता थाना क्षेत्र, खगड़िया के निवासी हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में शामिल हैं: जितेंद्र चौरसिया, पिता स्वर्गीय मदन चौरसिया; अनिता देवी, पति ब्रह्मदेव मंडल (उम्र लगभग 54 वर्ष); 13 वर्षीय प्रियम कुमार, पिता प्रवीण कुमार, झंझरा, थाना परबत्ता; और इंद्रा देवी, पति मदन मंडल, निवासी परबत्ता, खगड़िया।
सभी घायलों को गंभीर स्थिति नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।












