



नवगछिया। नवगछिया के एनएच 31 पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय ऋषि कुमार, पुत्र अनिल यादव, निवासी तेतरी थाना नवगछिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए ऋषि कुमार को आगे के उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
















