



नवगछिया पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का सामान, टोटो और मोबाइल बरामद किया है।


मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2025 को रात करीब 9:30 बजे खरीक थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेलघी स्थित कपिलदेव झा के बगान से चार चोर केले की चोरी कर भाग रहे हैं। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन सभी चोर केला और टोटो छोड़कर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही खरीक थाना की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और 15 घौद केला, घटना में प्रयुक्त टोटो तथा अभियुक्त का मोबाइल बरामद किया।
इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 287/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी व मानवीय आसूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में पश्चिमी घरारी निवासी अंकेश कुमार, पिता बादल दास को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार इस कांड में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी जारी है।












