



कदवा थानांतर्गत कुल 674.4 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार
नवगछिया । अगामी विधान सभा चुनाव 2025 एवं दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्र के विरुद्ध लगातार चलाई जा रही अभियान के क्रम में गुरुवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कदवा थाना टीम द्वारा वाहन जांच के क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा विशुरावत पुल के पास एक ट्रक के डाला में लोड विभिन्न कंपनियों के कुल 674.4 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।

साथ ही उक्त वाहन को जप्त करते हुए वाहन चालक नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा वार्ड संख्या- 11 निवासी कन्हैया कुमार पिता स्व गिरो राय और उप चालक मनोज मांझी पिता राजेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताये कि ट्रक मालिक के कहे अनुसार ये दालकोला, पश्चिम बंगाल से शराब लोड कर नवगछिया पहुँचाने आए थे। इस संदर्भ में कदवा थाना कांड संख्या- 101/25, धारा- 30 (3) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 दर्ज कर अग्निम कार्रवाई की जा रही है।













