



नवगछिया थाना पुलिस ने सात जुलाई को पकरा स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे आम बगीचे में हुए हत्या कांड के मुख्य आरोपित मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। मृतक सारजन कुमार की हत्या बकाया पैसे को लेकर तेतरी गांव में हुई थी।

घटना के संबंध में मृतक के पिता सुभाष राय ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच और कार्रवाई में पुलिस ने पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद शेष वांछित आरोपितों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपित मनीष कुमार को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसे अदालत में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी से हत्या कांड में संलिप्त सभी मुख्य अभियुक्तों पर नियंत्रण स्थापित हो गया है।
















