5
(1)

नवगछिया। नवगछिया प्रीमियर लीग के पहले दिन खेल शानदार रहा, जिसमें दोनों मुकाबलों में रोमांचक और दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। कचहरी मैदान पर हुए पहले मैच में नवगछिया टाइटन ने नवगछिया स्ट्राइकर को 7 रनों से हराकर जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में नवगछिया टाइटन के कप्तान अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में नवगछिया टाइटन ने 143 रन बनाए। टीम की तरफ से सर्वाधिक रन अमन सिंह राजपूत ने 54 और ओम ने 26 रन बनाए। नवगछिया स्ट्राइकर की तरफ से गेंदबाजी में शिवम ने 6 विकेट लेने का प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी मेहनत कामयाब नहीं हो पाई। नवगछिया स्ट्राइकर की टीम ने 20 ओवर में 136 रन ही बना पाए। टीम की ओर से विराज मंडल ने 43 और कप्तान साजिद ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में नवगछिया टाइटन की ओर से आदित्य और आशीष राय ने 3-3 विकेट झटके। इस तरह नवगछिया टाइटन ने पहले मुकाबले में 7 रनों से जीत हासिल की।

दूसरे मुकाबले में नवगछिया वॉरियर्स का सामना नवगछिया रॉयल्स से हुआ। इस मैच में नवगछिया वॉरियर्स के कप्तान देवकांत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो उनकी टीम के लिए गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बनाए। टीम की ओर से राकेश गुप्ता ने 72 और जूनियर राजा ने 39 रन बनाए। वॉरियर्स की तरफ से अभिनव ने 3 विकेट और देवकांत, रजनीश एवं अंकुश ने 1-1 विकेट लिया।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी नवगछिया वॉरियर्स की टीम केवल 102 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से गोपी कृष्ण ने 31 और नाजिश ने 20 रन बनाए। रॉयल्स की तरफ से ऋषभ ठाकुर ने 4 और कप्तान राज सिंह नवीन ने 3 विकेट चटकाए। इस तरह नवगछिया वॉरियर्स को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

पहले दिन के मुकाबलों ने नवगछिया प्रीमियर लीग की रोमांचक शुरुआत का संदेश दिया है और दर्शकों में आगामी मैचों को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: