



नवगछिया रेलवे स्टेशन के नीचे कचरे के ढेर में एकाएक आग लग गयी, जिससे स्टेशन पर ऑफर तफरी की स्थिति हो गयी. पुलिस ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू किया. स्टेशन के कर्मियों ने बताया कि अगर समय से आग पर काबू नहीं किया जाता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी.













