



नवगछिया के चैती दुर्गा स्थान शहीद टोला निवासी विनोद भगत रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं. विनोद भगत छः जून को पटना जाने के लिये सीमांचल एक्सप्रेस पकड़ने के लिए घर से रवाना हुए थे. उनकी पत्नी रंजीता कुमारी का कहना है कि घर से निकलने के दो घंटे बाद जब उनके नंबर पर संपर्क किया तो किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया और फोन बंद कर दिया.

तभी से लगातार फोन बंद आ रहा है. महिला ने मामले की बाबत नवगछिया एसपी को आवेदन दे कर छानबीन करने की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि घर परिवार के लोग काफी परेशान हैं लगातार फोन से संपर्क में हैं । परिजन भी लगातार ढूढ़ने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया ।













