



नवगछिया ।
कटिहार–बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर संयुक्त छापेमारी अभियान के तहत जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम ने गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में विशेष जांच अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान ट्रेन से लावारिस हालत में रखे उजाले रंग के एक बोरे और झोले से कुल 21 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष नवगछिया अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि संयुक्त अभियान के तहत नियमित रूप से सघन जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
रेल पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
















