



नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वी भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक मौके पर नवगछिया स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

स्टेशन परिसर में जनसैलाब उमड़ा और लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। नई ट्रेन मिलने से यात्रियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मौके पर भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय मंडल नें कहा कि भागलपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए यह एक बड़ी सौगात है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया ।














