0
(0)

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिहपुर प्रखंड के मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के मैदान पर नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के पांचवें मुकाबले का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में बिहपुर सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनलाइट नारायणपुर टीम को 13 रन से हराया।

संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मोहम्मद इबरार आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहपुर सीनियर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से मनो अली ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 54 रन बनाए। इसके अलावा मोकर्रम अली ने 32 रन, आसिफ ने 18 रन और शाहबाज ने 16 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बिहपुर के बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक खेल का बेहतरीन संतुलन बनाए रखा, जिससे टीम ने सनलाइट नारायणपुर के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनलाइट नारायणपुर की टीम ने भी संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में केवल 157 रन ही बना सकी। नारायणपुर की ओर से मिथिलेश कुमार ने 33 रन, इकरामुल ने 30 रन और अहसान ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम जीत के करीब नहीं पहुँच सकी।

मैच के अंपायर की भूमिका मोहम्मद आसिफ उर्फ पिंटू और मोनू कुमार ने निभाई, जबकि राजा कुमार ने कमेंट्री की। स्कोरिंग का दायित्व मोहम्मद जिसान, आर्यन कुमार, प्रतीक झा उर्फ गोलू, मोहम्मद अरमान उर्फ चांद, मोहम्मद सोहेल मंसूरी, मोहम्मद जुनेद और मोहम्मद मुजम्मिल ने संभाला।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह लीग नवगछिया में क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच साबित हो रही है। आगामी मुकाबलों में अन्य टीमों के बीच भी रोमांचक खेल देखने को मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: