0
(0)

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के छठे मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में सनलाइट नारायणपुर और नवगछिया सीनियर टीम आमने-सामने थीं।

संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मो इबरार आलम ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनलाइट नारायणपुर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से एहसान अली ने 69 रन और इकरामल ने 22 रन का योगदान दिया। नवगछिया सीनियर टीम के गेंदबाज औरंगजेब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया सीनियर टीम 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से साजिद ने 36 रन और रॉबिन ने 21 रन की पारी खेली। इस तरह सनलाइट नारायणपुर ने यह मुकाबला 38 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच के अंपायर शोएब आलम और राजेश कुमार राजू रहे, जबकि स्कोरर के रूप में अभिषेक कुमार और कमेंट्री के लिए अंशु कुमार व मो सबरार उपस्थित थे।

संघ ने बताया कि लीग के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस लीग के माध्यम से नवगछिया के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिभा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी मैचों में प्रतिस्पर्धा और रोमांचक होने की उम्मीद जताई गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: