


नवगछिया। नवगछिया थाना को सूचना मिली कि हड़िया पट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजू कुमार, पिता सुबोध मलिक, निवासी नोनिया पट्टी, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया मोटर बरामद किया है।
इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 351/25, दिनांक 15.10.25, धारा 317(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।















