5
(1)

नवगछिया । एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में बिहार के तीन खिलाड़ियों को स्थान मिला है।

महिला वर्ग में चयनित दो खिलाड़ियों में से एक नवगछिया के मक्खातकिया निवासी प्रज्ञा भारती का चयन हुआ है। प्रज्ञा भारती, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद मंडल एवं शिक्षिका शीला देवी की पुत्री हैं। उनके चयन से नवगछिया सहित पूरे भागलपुर जिले में हर्ष का माहौल है।

राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि 8 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम की चयन प्रतियोगिता तथा पूर्व में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिहार के तीनों खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई. राजा राव के पत्र के हवाले से संघ के सचिव गौरी शंकर ने जानकारी दी कि भारतीय पुरुष टीम में मधेपुरा के दीपक प्रकाश रंजन का चयन बैक पोजीशन के लिए किया गया है, जबकि महिला टीम में वैशाली की साक्षी कुमारी एवं नवगछिया की प्रज्ञा भारती फ्रंट पोजीशन की जिम्मेदारी संभालेंगी।

भारतीय टीम में चयन होने पर भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र, अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, कोषाध्यक्ष दिव्य प्रियदर्शी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर सहित कई खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: