0
(0)

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक एनएच 31 के समीप दोपहर करीब 1:30 बजे मुढ़ी मिल के पास चलती टोटो से एक शिक्षक से 65 हजार रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई।

जानकारी के अनुसार, टोटो मकंदपुर चौक से सैदपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पर दो बदमाशों ने शिक्षक के गोद में रखा रुपये से भरा थैला झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद टोटो में सवार लोग सहम गए, जबकि शिक्षक बदहवास हो गए।

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित शिक्षक से पूछताछ की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लुटेरे अपाचे बाइक पर सवार थे। चालक ने उजला हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा बदमाश बिना नकाब के था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

गोपालपुर पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और निशानदेही पर छानबीन जारी है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ा जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: