0
(0)

घाट ठाकुरबाड़ी में हुई बैठक में महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा, 30 मार्च से शुरू होगा सहयोग अभियान

नवगछिया। गुरुवार को नवगछिया के स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित ललित शास्त्री ने की, जिसका उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।

बैठक में आगामी परशुराम महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि यह महोत्सव 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री गोपाल गौशाला स्थित जगतनाथ महादेव मंदिर परिसर में किया जाएगा।

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सहयोग राशि संग्रह करने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए 30 मार्च 2026 (सोमवार) से महासंघ के सभी सदस्य सहयोग अभियान चलाएंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी आगामी बैठक में दी जाएगी। अगली बैठक 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित की जाएगी।

बैठक में पंडित ललित शास्त्री, पंडित नंदलाल तिवारी, पंडित नीरज शर्मा, रमेश शर्मा, पंडित सुभाष पांडे, पंडित श्रीराम पाठक, कन्हैया कुमार, कन्हैया झा, अजीत पांडे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बैठक को सफल बनाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: