5
(1)

भागलपुर। नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर शहर के कला केंद्र में आयोजित नव वर्ष सांस्कृतिक मेले ने बच्चों और अभिभावकों के बीच खास उत्साह भर दिया। इस भव्य आयोजन में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में उल्लास, उमंग और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग में तेजस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आनंद कुमार द्वितीय और सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में निशा कुमारी ने प्रथम, अदिति कुमारी ने द्वितीय तथा शांभवी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

जूनियर बालक वर्ग में आदर्श राय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया। शुभम श्री द्वितीय तथा श्रेयांश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में सौम्या मिश्रा ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय और संध्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान ट्रैक जज की महत्वपूर्ण भूमिका विजयलक्ष्मी, एम.एम. खान, मोहम्मद तकी अहमद जावेद, सुमित एवं राजेश ने निभाई।

इसके साथ ही देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सीनियर ग्रुप में प्रथमेश झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शांभवी झा द्वितीय और सौम्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर ग्रुप में डांस वर्मा ने प्रथम, अनु श्री ने द्वितीय तथा अरुण कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं प्रोफेसर योगेंद्र उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण प्रोफेसर फारूक अली के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत विविध संस्कृतियों का देश है और आपसी समरसता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। बच्चों में सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास एवं अनुशासन का विकास होता है।

कार्यक्रम का सफल संयोजन महबूब आलम द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद तकी अहमद जावेद ने किया। आयोजन के अंत में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों ने इस सांस्कृतिक मेले को यादगार बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: