5
(2)

नवगछिया स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय सह दिवसीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के कुल 5 मेधावी छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।

विद्यालय, जो किड्स प्ले से लेकर कक्षा 10वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, वर्ष 2004 से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। इस वर्ष की सफलता के साथ ही विद्यालय से अब तक कुल 485 से अधिक छात्र-छात्राओं का नवोदय विद्यालय में चयन हो चुका है, जो भागलपुर जिले में सर्वाधिक है।

चयनित छात्र-छात्राओं में शामिल हैं:
आदर्श कुमार (पिता – हरिनंदन कुमार, निवासी – पकरा, नवगछिया),
मिस्टू राज (पिता – देव शंकर साह, निवासी – पोखरिया, गोपालपुर, नवगछिया),
गुरुशरण कुमार (पिता – व्यास साह, निवासी – सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया),
रौशन कुमार (पिता – अशोक कुमार आनंद, निवासी – नारायणपुर चंडी स्थान, इस्माईलपुर, नवगछिया) एवं
शिवम कुमार (पिता – प्रमोद कुमार सिंह, निवासी – रसनोक, खगड़िया)।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य राजेश कुमार झा ने कहा कि “यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है।”

वहीं विद्यालय के सचिव निलेश कुमार झा ने कहा कि “ज्ञान वाटिका विद्यालय शुरू से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हम आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।”

विद्यालय में अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों की टीम, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी को इस सफलता का मुख्य आधार माना जा रहा है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पता: संत नगर, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया, भागलपुर (बिहार)
संपर्क: 9308676064, 8084675806, 9955417501

“संकल्प, मेहनत और सही मार्गदर्शन — सफलता की गारंटी”

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: