5
(2)

भागलपुर। नगरपारा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में प्रवेश हेतु छात्रों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2025 से किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

यदि किसी विशेष श्रेणी में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो रिक्त स्थानों को नवोदय विद्यालय समिति के मापदंडों के अनुसार भरा जाएगा।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भागलपुर के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय प्रभारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करवाएं। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी और वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: