5
(1)

भागलपुर का साहित्य: पूर्णेंदु चौधरी

भागलपुर : साहित्यिक संस्था नवोत्साह साहित्य संगम की भागलपुर जिला इकाई का विधिवत गठन रविवार को एक निजी शिक्षण संस्थान में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अविनाश कुमार पाण्डेय एवं प्रांतीय संयोजक उत्पल भारद्वाज की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जिला इकाई की जिम्मेदारी कवयित्री मृदुला सिंह को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। शिवानी मिश्रा उपाध्यक्ष, पूर्णेंदु चौधरी महामंत्री, कुमार गौरव मंत्री, मिथिलेश आनंद कोषाध्यक्ष, ध्रुव कुमार सिंह संगठन मंत्री बनाए गए। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अर्पिता चौधरी, कुमार आनंद और सूरज कुमार भारती को दी गई।

मार्गदर्शक मंडल में डॉ. मनजीत सिंह किनवार, डॉ. नीरज सिन्हा और भानु झा को शामिल कर प्रांतीय समिति में भी स्थान दिया गया।

राष्ट्रीय संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि भागलपुर की युवा टीम में ऊर्जा और नवचेतना है। महिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में मातृशक्ति का नेतृत्व सुखद संकेत है। प्रांतीय संयोजक उत्पल भारद्वाज ने नवगठित इकाई को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम साहित्यिक उन्नयन में योगदान देगी।

इस मौके पर नवादा जिला सचिव गौतम कुमार सरगम ने टीम को बधाई दी और कहा कि साहित्य सृजन में भागलपुर की भूमिका अहम होगी। शिक्षाविद एवं समाजसेवी के एन सिंह ने नई टीम को प्रोत्साहित किया और उन्हें साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष मृदुला सिंह ने कहा, “तन-मन-धन से साहित्य और संगठन के विकास के लिए समर्पित रहूंगी।” वहीं महामंत्री पूर्णेंदु चौधरी ने कहा, “साहित्य का महासागर बहुत बड़ा है, इसमें सभी को स्थान मिल सकता है।” कुमार गौरव ने भागलपुर के साहित्यकारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की बात कही।

कार्यक्रम में जय कृष्ण कुमार, आभा कुमारी, आदर्श अंकित मिश्रा, चक्रधर कृष्णा, ऋतु मिश्रा सहित दर्जनों साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: