5
(1)

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत अंतर्गत नवटोलिया गांव के समीप फोरलाइन पर शनिवार को हाइवा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान शाहकुंड प्रखंड के कसबा खैरी निवासी लालमुनी यादव के रूप में हुई है। मृतक की मां उषा देवी ने बताया कि उनका पुत्र शनिवार को बाईं रोड से गंगा स्नान करने अजगैविनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान नवटोलिया फोरलाइन मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लालमुनी यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर में घायल लक्ष्मण यादव और निर्मल यादव को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने 112 एंबुलेंस के जरिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार दास ने कहा कि नवटोलिया फोरलाइन मोड़ पर लगातार हादसे हो रहे हैं। अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। यदि यहां स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में और घटनाएं हो सकती हैं।

घटना की सूचना पर सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है .

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: