0
(0)

नवगछिया के भवानीपुर में सोमवार को NEET की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या की घटना के विरोध में पूरे गाँव में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ग्रामीणों ने कड़ा प्रतिरोध जताते हुए टावर चौक से लेकर सरस्वती मंदिर भवानीपुर तक कैंडल मार्च निकाला।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मृत छात्रा को श्रद्धांजलि दी और सरकार से दोषी हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और जब तक अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनके हौसले बुलंद रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, सुनील यादव, इंदल यादव, नवीन कुमार, अमीर यादव, अक्षय कुमार, पीकेश कुमार, सोनू कुमार, प्रणव कुमार, सुकेश कुमार शर्मा, बेचन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: