5
(1)

भागलपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने अपने पुराने रुख से पलटते हुए अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा बताया है। कुछ महीने पहले उन्होंने स्वयं को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

भागलपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अश्वनी चौबे ने कहा, “एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार होंगे। हमारी पार्टी ने तय किया है और यह अच्छा निर्णय है। एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। यह कोई ‘ठगबंधन’ नहीं है, जिसकी सरकार बनने वाली हो।”

उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा, “तेजस्वी को लगता है कि वे मुख्यमंत्री बनने के लिए ही पैदा हुए हैं। न पढ़ाई, न लिखाई… बस मुख्यमंत्री बनना है। इनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है।”

चौबे ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव बेरोजगारी की बात करते हैं, लेकिन जब खुद रेल में नौकरी के बदले जमीन लेने का मामला सामने आया तो उसपर कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताने लगे। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “अगर दुष्कर्म करोगे, तो क्या जेल नहीं जाओगे? अगर ईडी का छापा पड़ेगा तो क्या अगरबत्ती दिखाया जाएगा?”

उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन को ‘इलार-बिलार’ कहकर निशाना बनाया और कहा कि ऐसे सभी भ्रष्ट और असंवेदनशील नेताओं का अंत निश्चित है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: